निर्भया के दोषियों को फांसीः देशभर में महिलाओं का जश्न, पीड़िता के दादा ने कहा-होली नहीं मनी थी अब द

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Mar, 2020 12:27 PM

nirbhaya s culprits hanged celebration of women across the country

16 दिसंबर 2012 की वह काली रात जब चलती बस में 6 दरिंदों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था। इस घटना ने देश भर को झकझोर कर रख दिया...

लखनऊः 16 दिसंबर 2012 की वह काली रात जब चलती बस में 6 दरिंदों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था। इस घटना ने देश भर को झकझोर कर रख दिया था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चारों दोषियों को आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। निर्भया को सात साल बाद मिले न्याय पर देश में चारों ओर खुशी का माहौल है। देश की महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया।
PunjabKesari
बलियाः मिल गइल निर्भया के न्याय आजे के दिनवा...
गांव की बेटी को मिले न्याय पर निर्भया के दादा लाल जी सिंह के मुंह पर संतुष्टी की मुस्कान देखी गई। उन्होंने कहा कि काली रात के बाद एक नया सवेरा आया है जहां निर्भया को न्याय मिला। उन्होंने कहा कि इस बार गांव में होली नहीं मनाई गई पर अब होली के साथ-साथ मिठाई भी बंटेगी और दीवाली भी मनेगा। निर्भया के दरिंदो को कोरोना वायरस बताते हुए कहा कि ऐसे वायरस देश से खत्म हो रहे हैं। लिहाजा ये न्याय देश की सभी महिलाओं को समर्पित है।

निर्भया के परिजनों ने गांव वालों के साथ ढोल मजीरा लेकर जमकर उत्सव मनाया। निर्भया के चाचा ढोलक बजाकर गाते रहे कि मिल गइल निर्भया के न्याय आजे के दिनवा...। वहीं निर्भया की चचेरी बहन आर्या ने कहा  कि न्याय में देर जरूर हुई पर दोषियों की मौत की सजा ने विश्वास को ज्यादा बढ़ा दिया हैं।
PunjabKesari
वाराणसीः जश्न के माहौल में डूबा शहर, मनाया निर्भया दिवस
दोषियों को जैसे ही आज सुबह फांसी दी गयी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिलायें जश्न के माहौल में डूब गई। महिलाओं ने ढोल पटाखे और अबीर उड़ा कर खुशी का इजहार करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए न्यायालय प्रक्रिया पर विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए गुलाल लगाकर होली खेली। इसके साथ ही महिलाओं ने थालियां बजाई।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश महिला सचिव अमृता पांडेय ने बताया कि इस दिन को आज हम निर्भया दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज किसी पार्टी की नहीं बल्कि देश की सभी महिलाओं सम्मान की जीत हुई है। इस जीत की हम खुशियां मना रहे हैं।
PunjabKesari
मऊः महिला सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाए आज का दिन
शहर के शहादतपुरा इलाके में महिलाओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जमकर ख़ुशी मनाई। वहीं महिलाओं ने निर्भया की मां का धन्यवाद दिया और सरकार से अपील किया कि आज के दिन को महिला सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाये| यह देश की हर लड़की की लड़ाई थी, जिसे देश ने बखूबी लड़ा। आज सभी को न्याय मिला।

साथ ही मीना अग्रवाल ने कहा की देर से ही न्याय मिला है लेकिन दुरुस्त मिला है। हम निर्भया की मां को धन्यवाद देंगे जिन्होंने एक महिला होकर भी हिम्मत नहीं हारा। साथ ही महिलाओं ने सरकार से मांग किया कि आज के दिन को महिला सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाये।
PunjabKesari
कानपुरः जश्न मना कर महिलाओं ने कहा- बनाया जाए और कड़ा कानून
निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने की खुशी को कानपुर के किदवई नगर वाई ब्लॉक में अलग अंदाज में मनाए। जहां सामाजिक संगठन के लोग तिरंगा यात्रा लेकर गली-गली घूमे। उन्होंने लोगों को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

समाजसेवी वर्षा मिश्रा का कहना है कि आज उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि निर्भया के आरोपियों को फांसी हुई मगर वह सरकार से मांग कर रही हैं कि भविष्य मे जिस तरह से पिछले 7 वर्षों से निर्भया के मां-बाप इंसाफ का इंतजार करते रहे।  आने वाले समय में ऐसा कानून बनाया जाए ताकि इस तरह के मामले में तत्काल सुनवाई हो और बार-बार अपीलिंग का मौका भी ना दिया जाए. कानपुर में मने जश्न मे आज लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली, मिठाई, खिलाई, आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!