Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Mar, 2020 04:23 PM
16 दिसंबर 2012 को घटी निर्भया केस ने देश की जनता को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में लगभग 7 साल बाद चारों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा हुई। इसपर उत्तर प्रदेश के...
लखनऊः 16 दिसंबर 2012 को घटी निर्भया केस ने देश की जनता को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में लगभग 7 साल बाद चारों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा हुई। इसपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज न्याय के प्रेरणादायक पृष्ठों में एक अध्याय और जुड़ गया।‘
उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति संवेदित भारतीय जनमानस के लिए स्त्री अस्मिता हेतु कृत संकल्पित होने का है। CM ने कहा कि सशक्त महिला समर्थ समाज की भावना को आत्मसात करे। हमें महिला हितों के प्रति एक सजग समाज की रचना करनी होगी।