Visa expiration के बाद भी देश में रह रहा नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Jan, 2021 11:33 AM

nigerian citizen living in country arrested even after visa expiration

राजधानी के सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

लखनऊ: राजधानी के सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पकड़े गये व्यक्ति का नाम आलूको उलवा टीबी जोंस है जो कानपुर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह नाइजीरिया के एकिती राज्य का रहने वाला है। उसकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है उसका पासपोर्ट भी समाप्त होने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक आदि बरामद किये गये है।

पुलिस ने आलूको के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!