Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 May, 2019 02:04 PM
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने खाता खोला है। उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महाराज ने प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को 3,56,248 वोटों से करारी मात दी है।
उन्नाव: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने खाता खोला है। उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महाराज ने प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को 3,56,248 वोटों से करारी मात दी है। साक्षी महाराज को कुल 638907 वोट मिले जबकि गठबंधन प्रत्याशी को कुल 282659 मत मिले हैं।