‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ अभियान का UP में शुभारंभ, 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रथ रवाना

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Feb, 2019 09:53 AM

modi s talk of india s mind  campaign launched in up

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘संकल्प पत्र: भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुरू हुआ यह अभियान एक महीने चलेगा।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘संकल्प पत्र: भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुरू हुआ यह अभियान एक महीने चलेगा। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सहप्रभारी दुष्यंत गौतम, सहप्रभारी गोवर्धन झडापिया, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर आम नागरिकों के सुझावों हेतु संकल्प रथों को भी मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञप्ति के अनुसार संकल्प पत्र को तैयार करने के व्यापक अभियान के लिए लोगों के सुझावों को एकत्र करने के लिए पार्टी ने 7 माध्यमों से देश की जनता से 10 करोड़ से भी अधिक सुझाव एकत्र करने की पहल शुरू की है। प्रदेश में आज 80 संकल्प रथों को रवाना किया गया जबकि 500 से अधिक स्थानों पर सुझाव पेटिका रखी जाएगी। इस मौके पर योगी ने कहा कि ‘काम करे जो, उम्मीद उसी से हो‘, इस भाव को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अभियान शुरू किया है। इसका मकसद पूरे देश के लोगों के सुझाव आमंत्रित करना है जो भाजपा की 5 वर्ष की सरकार का आगामी एजेंडा तैयार करने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि 2019 के चुनाव घोषणा पत्र का यह एक आधार बनेगा और इस आधार को ध्यान में रखकर पूरे देश में कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे। मुख्यमंत्री ने जनता का आह्वान किया कि भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान से जुड़कर भारत को दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए खुद को जोड़ें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!