मिशन 2019: बिहार के बाद अब यूपी में BJP की बढ़ी मुश्किलें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Dec, 2018 04:09 PM

mission 2019 after bihar now bjp s increased problems in up

मिशन 2019 भाजपा नीत राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एक तरफ जहां कांग्रेस और विपक्षी दल मोदी व भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए महागठबंधन बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ लोकसभा चुनावों में अधिक सीटों की मांग को लेकर एनडीए बिखर रहा है।

लखनऊ: मिशन 2019 भाजपा नीत राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एक तरफ जहां कांग्रेस और विपक्षी दल मोदी व भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए महागठबंधन बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ लोकसभा चुनावों में अधिक सीटों की मांग को लेकर एनडीए बिखर रहा है। बिहार में लोजपा के कुशवाहा को अधिक सीटें ना मिलने के कारण एनडीए को अलविदा कह दिया है। वहीं पासवान की लोजपा की धमकी के आगे झुकते हुए भाजपा ने उसकी मांग को पूरा कर दिया और उसे अपने साथ बनाए रखने में कामयाबी हासिल की। महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना अभी तक भाजपा के साथ है मगर वह लगातार मोदी और भगवा पार्टी पर हमला करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती।

केन्द्र में उत्तर प्रदेश से सत्ता में आई भाजपा को अब वहां भी सहयोगी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुलेआम कह दिया है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद अपना दल(एस)ने भी भाजपा को आंखें दिखानी शुरु कर दी हैं। उसने आरोप लगाया है कि राजग में उसे वो सम्मान नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए था। अपना दल अध्यक्ष आशीष पटेल ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से कहा है कि वह अपना दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रहे, उनकी उपेक्षा की जा रही है। अगर एेसा ही रहा तो गठबंधन में बने रहने पर विचार किया जाएगा।

अपना दल ने पिछले लोकसभा चुनावों में 2 सीटें जीती थीं और पार्टी प्रमुख अनुप्रिया पटेल सरकार में मंत्री है। अव वह खुलेआम मोदी और योगी सरकार की आलोचना कर रही है। उनका कहना है कि वह चुनाव के निकट राजग से अलग हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!