Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Jun, 2020 12:13 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जहां इसके संक्रमण से लोग चपेट में न आए हों। इसी बीच महानगर मेरठ में एक बार फिर कोरोना बम बनकर फूटा है। यहां 15 नए मरीजों में संक्रमण...
मेरठ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जहां इसके संक्रमण से लोग चपेट में न आए हों। इसी बीच महानगर मेरठ में एक बार फिर कोरोना बम बनकर फूटा है। यहां 15 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 433 पहुंच गई है।
बता दें कि ज़िला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर विश्वास चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में ईश्वरपुरी के फूल मंडी क्षेत्र से 1, अहमदनगर क्षेत्र से 1, वेस्टर्न कचहरी रोड से 1, रजबन क्षेत्र से 2, पुर्वा शेखलाल क्षेत्र से 2, पुरानी तहसील के चाहसूर क्षेत्र से 2, 6ठीं बटालियन पीएसी से 1, शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक क्षेत्र से 1, ब्रह्मपुरी क्षेत्र से 1, पुर्वा करामत अली क्षेत्र से 1, पुर्वा अहमदनगर क्षेत्र से 1 तथा शिवशक्ति नगर क्षेत्र से 1 मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में 27 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 313 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।