मायावती के बयान पर मौर्य का पलटवार, कहा- BJP को बसपा के समर्थन की जरूरत नहीं

Edited By Umakant yadav,Updated: 30 Oct, 2020 03:20 PM

maurya retaliated on mayawati s statement bjp does not need bsp support

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में जीत के लिए किसी दल के समर्थन की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करती...

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में जीत के लिए किसी दल के समर्थन की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करती आयी है और आगे भी इस सिलसिले को जारी रखेगी। 

मौर्य ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एक लोकप्रिय दल है जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के लिए किए गए विकास कार्यो पर भरोसा करती है। उसे किसी चुनाव में जीत के लिए किसी अन्य दल के समर्थन की न पहले जरूरत थी और न ही आगे रहेगी।  उन्होंने कहा कि 2014, 2107 और 2019 के चुनावों में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतती रही है और आगे भी इन्हीं की बदौलत जीत के सिलसिले को बरकरार रखा जायेगा।

पत्रकारों ने मौर्य से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के उस बयान का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) को एमएलसी चुनाव में हराने के लिए वह भाजपा का समर्थन करने से भी गुरेज नहीं करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने बसपा प्रमुख का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा चुनावों में जीत के लिये किसी अन्य दल का मोहताज नहीं है। पार्टी जनता के लिये किये गये विकास कार्यो और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास करती है जो उसे जीत का तोहफा देते हैं।    

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!