Mau News: बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2024 03:04 PM

mau news police detained the accused of cutting the private part

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में 12 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो जमीन विवाद में किशोर के प्राइवेट...

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में 12 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो जमीन विवाद में किशोर के प्राइवेट पार्ट को काटा गया है। एसपी कोपागंज टीम के साथ एसओजी की टीम गठित कर खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एक बार फिर मामले की जांच की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला बेहद संगीन और वीभत्स है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।

आप को बता दें कि 26 अप्रैल को शादी में गए सत्यम नाम के किशोर से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कोल्ड ड्रिंक की दुकान को पूछा। उसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर के उसका गुप्तांग काट दिए।  वहीं जब पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी की तो पीड़ित ने कहा कि हम उन्हे नहीं पहचानते है। किशोर के निशानदेही पर मौके से सिरिंज, दवा, चाकू और कटा हुआ प्राइवेट पार्ट को पुलिस ने बरामद कर लिया  था।

इस पूरे मामले में सीओ घोसी गणेश दत्त मिश्रा ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में चंद्रशेखर यादव के लड़के सत्यम यादव जिसकी उम्र 12 वर्ष है, रामधन यादव के यहां शादी में गया था। शाम को दो अज्ञात व्यक्ति आये और उसको लेकर कोल्ड्रिंग की दुकान पूछते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर के उसका गुप्तांग काट दिए। पीड़ित का इलाज वाराणसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!