मनोज सिन्हा का सपा-बसपा गठबंधन पर हमला, कहा- इनकी सरकार कभी नहीं चलती

Edited By Ruby,Updated: 22 Jan, 2019 11:29 AM

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन का इतिहास सारा देश जानता है। इनकी सरकार कभी नहीं चलती। सभी मोदी को...

मेरठः केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन का इतिहास सारा देश जानता है। इनकी सरकार कभी नहीं चलती। सभी मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव को कुछ लोग मैथ्स और फिजिक्स के नजरिए से जोड़ रहे हैं जबकि ये कैमिस्ट्री का मामला है। चुनाव का मुद्दा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। भाजपा सरकार ने गरीबी हटाने की मजबूत बुनियाद रखी है। सिन्हा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए हम चिंतित है ये काम किसी कानून से नहीं बल्कि लोगों को जागरूक करने से होगा।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि 129 कार्यक्रम योजनाएं शुरू की हैं। पूर्व में जहां मात्र 56 एयरपोर्ट थे अब 102 हुए हैं। रेलवे में निवेश बढ़ाया है। इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तेजी से काम हुआ है। 60 साल मे पहली बार कोई सरकार गरीबो के घर पहुंची है। 95 प्रतिशत लोगों को बिजली की सुविधा मिल चुकी है और नक्सलवाद अंतिम सांसे ले रहा है। उनकी सरकार में अब तक के सबसे ज्यादा 218 आतंकी मारे गए, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम शामिल है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!