Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Apr, 2018 05:50 PM
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने एलएमआरसी और एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो राजधानी की शान है। 2-2 बोगियां मेट्रो में और जोड़ी...
लखनऊः केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने एलएमआरसी और एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो राजधानी की शान है। 2-2 बोगियां मेट्रो में और जोड़ी जाएंगी। केंद्र सरकार मेट्रो प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रही है। इस दौरान रिंग रोड निर्माण को लेकर भी विजय गोयल ने अधिकारियों से बातचीत की।
इस दौरान मेट्रो निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक करते हुए विजय गोयल ने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग, हाई पावर लाइन शिफ्टिंग में समस्या बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण में भी समस्या बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि 1 साल में यूपी में प्रोजेक्ट निर्माण में समय और लागत दोनों में कमी आई है।
सीजेआई के खिलाफ महाभियोग मामले पर गोयल ने कहा संविधान में जिसको जो अधिकार वो कर सकता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जब लगातार चुनाव हारती है तो कहती हैं, इवीएम खराब है और जब जीतते हैं तो ज़िक्र नहीं करते। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मनमुताबिक फैसले आएं तो उन्हीं अदालतें ठीक लगती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी और राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।