जानिए, क्या क्या गुल खिला गई 40 हजार की दुल्हन...

Edited By Ruby,Updated: 30 May, 2018 02:23 PM

looterie bride who came in 40 thousand

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां दुल्हन कोें तय करके शादी करके घर लाया गया था। जिसके बाद विवाह की आगली रात ही परिवार वालों को लूटकर फरार हो गई। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुता

रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां दुल्हन कोें 40 हजार में तय करके शादी करके घर लाया गया था। जिसके बाद विवाह की अगली रात ही परिवार वालों को लूटकर वह फरार हो गई। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मामला जिला रामपुर की तहसील मिलक का है। यहां बीती रात नई नवेली दुल्हन पूरे परिवार को चाय में नाश देकर जेवर और फोन लूट कर फरार हो गई। पीड़ित का परिवार अपने घरवालो के साथ उत्तराखण्ड के किच्छा में ईट के भट्टे पर काम करते थे। यहां ठेकेदार ने उसकी शादी कराने की बात कही। पीड़ित की शादी न होने की वजह से वह शादी के लिए तैयार हो गया।
PunjabKesari
शादी कराने का पूरा मामला 40 हज़ार में तय हुआ था। पीड़ित परिवार के मुताबिक एक रात रुकने के बाद अगली सुबह लुटेरी दुल्हन ने अपना रूप दिखाया। उसने सुबह सबके लिए चाय बनाई जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद परिवार वाले बेहोश हो गए और वे मौका पाकर जेवर व फोन लेकर फरार हो गई।

वहीं गांव वालों को सूचना मिली तो गांव वालों ने 100 डायल को फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बेहोश परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनके होश में आने के बाद पूरा मामला संज्ञान में आया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर लुटेरी दुल्हन अनीता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!