Banda News: अपने 2 बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी महिला, तीनों की मौत....बताई जा रही यह वजह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Apr, 2024 08:28 AM

banda news woman jumps into yamuna river with her two children all three die

Banda News: जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषि देव सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न...

Banda News: जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषि देव सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे दांदौ गांव की रहने वाली मंजू (32) अपनी बेटी काजल (6) और बेटे दीपक (4) के साथ फतेहपुर जिले के किशनपुर जाने के लिए बने पुल से यमुना नदी में कूद गई।

महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी, तीनों की मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू राजवीर सिंह ने बताया कि देर शाम दादौं घाट निवासी राकेश की पत्नी मट्टू देवी (27) पति से हुए विवाद के बाद अपने दो बच्चों काजल (5) और दीपक (3) को लेकर लेकर यमुना नदी में कूद गई। घटना की सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मां सहित दोनों बच्चों को यमुना नदी से बाहर निकाला और तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन भेजा गया जहां तीनों को मृत घोषित किया गया। एसएचओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!