Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Mar, 2019 02:00 PM
रालोद ने मथुरा लोकसभा सीट से कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में रालोद के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह संयुक्त प्रत्याशी हैं।
मथुरा: रालोद ने मथुरा लोकसभा सीट से कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में रालोद के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह संयुक्त प्रत्याशी हैं।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से पहले रालोद ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जबकि माना यह जा रहा था कि रालोद में टिकट के दावेदार अधिक हैं और रालोद के लिए गठबंधन प्रत्याशी तय कर पाना सबसे मुश्किल होगा। कुं. नरेंद्र सिंह ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष भी हैं।