Lok Sabha Election: श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर CM योगी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, मंद‍िर में की पूजा-अर्चना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Mar, 2024 02:53 PM

lok sabha election cm yogi started election campaign by taking blessings

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वा...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन को संबोधित कर योगी ने चुनावी आगाज किया। योगी ने सपा का नाम लिए बिना पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस चुनावी समर में दो खेमे साफ नजर आ रहे हैं। एक पार्टी के लिए फैमिली फर्स्ट है, तो मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है।

उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे। आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।

उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!