अखिलेश का BJP पर तीखा प्रहार- किसान आंदोलन सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है

Edited By Umakant yadav,Updated: 25 Dec, 2020 01:17 PM

kisan agitation lively memorial of bjp government s failure akhilesh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा ‘'किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।'' 

PunjabKesari                                  

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि, ‘'आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है। भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों व पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मज़दूर, निम्न व मध्यवर्ग सबके विरुद्ध जाता है। किसान-आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।'' उल्लेखनीय है सपा किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!