केन्द्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र में दलित छात्रा की हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 07:26 PM

killing of dalit girl in parliamentary constituency

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दलित छात्रा की अज्ञात लोग हत्या कर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह के संसदीय निकटवर्ती गांव में यह घटना घटित..

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दलित छात्रा की अज्ञात लोग हत्या कर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह के संसदीय निकटवर्ती गांव में यह घटना घटित हुई है। शव निर्वस्त्र मिलने से रेप की आशंका व्यक्त की गई है। घटना से क्षुब्ध होकर आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर गुलावठी गाजियाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिवाया में मृतक राजकुमार जाटव का परिवार रहता है। उसकी पुत्री मनीषा कक्षा 9 की छात्रा है। गत शाम मनीषा अपने घर से जंगल में पशुओं का चारा लेने गई थी। काफी देर बाद मनीषा घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिन्ता होने लगी।

परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर मनीषा की तलाश में जुट गए। देर शाम छात्रा का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव निर्वस्त्र मिलने से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने मनीषा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!