CM योगी का विवादित बयान- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया ‘लतखोर’

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 May, 2019 02:52 PM

kejriwal is the chief minister of delhi or leader of the encompass yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि आप प्रमुख शहर की सरकार के मुखिया हैं अथवा धरना और प्रदर्शन के नेता हैं? पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन...

लखनऊ: पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया है। योगी ने केजरीवाल को ‘लतखोर’ करार दिया है। इतना ही नहीं योगी ने तंज कसते हुए कहा कि सबसे बड़ा अजूबा तो दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद हो गए हैं। पता ही नहीं चलता कि वह मुख्यमंत्री हैं या फिर धरना मंत्री? अगर विकास की कोई योजना आती है तो वह धरने पर बैठ जाते हैं। मुख्यमंत्री को धरने पर बैठना शोभा देता है क्या? भाईयो-बहनों जब कोई सुधरता नहीं है तो उसे लोग ‘लतखोर’ कहते हैं। 

योगी ने कहा कि वह पहली बार हिंडन एयर बेस पर उतरे और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यहां की सड़कों की हालत देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने दिल्ली को गड्ढों का शहर बना दिया है और शहर की जनता की भावनाओं को आहत किया है। केजरीवाल को विकास से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी राष्ट्रीय राजधानी की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी ने पूछा कि आप संयोजक दिल्ली के मुखिया हैं या धरने के। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में सत्ता पाने से पहले कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला करते थे और अब उसी पार्टी से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह नाकाम हो चुकी है और उसे अपने गढ़ अमेठी में भी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विफल हो चुकी है क्योंकि सकारात्मक राजनीति नहीं करती। राजकुमार (राहुल गांधी) के बाद उसने शहजादी (प्रियंका गांधी वाड्रा) को उतार दिया। और उसके बाद क्या हुआ। वे अमेठी में भी हार देख रहे हैं। उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी पर अमेठी में बच्चों को गाली वाली भाषा सिखाने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कृपया ये गाली-गलौच इटली में जाकर सिखाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!