आगरा से एतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बीजेपी सांसद कठेरिया का कटा टिकट

Edited By Ruby,Updated: 22 Mar, 2019 01:22 PM

kathariya s loksabha ticket cancel

आगरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने 6 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें आगरा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के...

आगरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने 6 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें आगरा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया का नाम भी शामिल है। इस बार भाजपा ने आगरा सीट से एस.पी बघेल को मैदान में उतारा है। वहीं सपा-बसपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस ने अभी आगरा से अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

पिछले लोकसभा चुनाव में आगरा सीट पर बसपा के नारायण सिंह सुमन को जहां 2,83,453 वोट मिले थे, वहीं सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को 1,34,708 वोट मिले थे। वहीं आगरा शहर सीट से खड़े वर्तमान सांसद रामशंकर कठेरिया को जनता का इस कदर प्यार मिला था कि उन्होंने तीन लाख से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कठेरिया आगरा शहर सीट के अब तक के इतिहास में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद बन गए।

कठेरिया पर इस कदर वोटों की बरसात हुई थी कि उन्हें रिकॉर्ड 5,83,716 वोट हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा से उम्मीदवार नरायन सिंह सुमन को 2,83,453 वोट ही मिले सके। इस तरह अपने प्रतिद्वंद्वी से 3,00,263 अधिक वोट हासिल कर कठेरिया के सिर पर जीत का सहरा सजा। आगरा के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!