Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jun, 2018 09:39 AM
कलियुगी पुत्र ने जमीनी विवाद में मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जनपद के थाना तितावी के गांव करवाडा में योगेश का अपने पिता कर्म सिंह के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
मुजफ्फरनगर: कलियुगी पुत्र ने जमीनी विवाद में मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जनपद के थाना तितावी के गांव करवाडा में योगेश का अपने पिता कर्म सिंह के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। योगेश जमीन का बंटवारा चाह रहा था मगर पिता कर्म सिंह बंटवारा करने के पक्ष में नहीं था।
पिता चाहता था कि उसके चारों पुत्र एक साथ ही रहें और जमीन का बंटवारा न हो मगर सबसे छोटा पुत्र योगेश पिता के इस निर्णय से नाखुश था। उसने अपनी मां शिक्षा देवी पत्नी कर्म सिंह को तमंचे से गोली मार दी जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद योगेश फरार हो गया। शिक्षा देवी गांव की प्रधान भी रही हैं। यह परिवार दलित है। योगेश के पिता कर्म सिंह ने अपने पुत्र योगेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।