Edited By Ruby,Updated: 26 May, 2018 01:16 PM
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकार झूठे वायदों पर बनी है और कैराना लोकसभा उपचुनाव के परिणाम से 2019 के चुनाव की दिशा तय हो जाएगी। कैराना उपचुनाव में...
सहारनपुरः राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकार झूठे वायदों पर बनी है और कैराना लोकसभा उपचुनाव के परिणाम से 2019 के चुनाव की दिशा तय हो जाएगी।
कैराना उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में गांव टिकरौल में सभा को संबोधित कर रहे सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों का उत्पीडऩ किया है और झूठे वायदे कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का बहुत गन्ना खेतों में लगा हुआ है जबकि मिलों ने गन्ना लेने से इंकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाया जा रहा है जबकि हकीकत में युवा बेरोजगार ही घूम रहे हैं और भाजपा के नेता युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और व्यापारी भी असंतुष्ट है। रालोद अध्यक्ष ने अपनी पार्टी की प्रत्याशी और महागठबंधन सर्मिथत तबस्सुम हसन के लिए वोट मांगते हुए कहा कि ‘‘अब भाजपा को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। यदि अब भी उसे नहीं हटाया गया तो फिर कभी नहीं हटा पाएंगे।’’