राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय उत्पीड़न हुआः अजय कुमार लल्लू

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Dec, 2019 05:58 PM

inhuman harassment with political activists ajay kumar lallu

नागरिकता संशोधन कानून के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का शिकार बने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सदफ जाफ़र से जेल में मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस...

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का शिकार बने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सदफ जाफ़र से जेल में मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिलने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा भी मौजूद रहीं।

जेल में पार्टी प्रवक्ता से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा कि CAA  के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सदफ जाफ़र के साथ रूह कंपा देने वाली पुलिसिया बर्बरता हुई है। उनको पुलिस वालों ने बर्बर तरीके से मारा है। उनके पेट में पुलिस ने बंदूक के बट से मारा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का अमानवीय और दिल दहला देने वाला उत्पीड़न हुआ है।

अजय कुमार ने आगे बताया कि जाफ़र ने विस्तार से पुलिसिया हिंसा की जानकारी दी है, पुलिस बाहर से हिंसा भड़काने के लिए पत्थरबाजों को लेकर आई थी। ये शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे प्रदर्शन में अचानक पुलिस के इशारे पर हिंसा फैलाने लगे ।इस पूरे घटनाक्रम का सदफ जाफ़र ने वीडियो भी बना लिया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में हुई हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए।कांग्रेस पार्टी हर उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जेल में बंद सभी सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के ऊपर से तत्काल मुकदमे हटाकर रिहा किया जाए।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!