भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के इस जिले के 4 स्टेशन के बदले नाम

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Feb, 2020 04:18 PM

indian railways changed the names of 4 stations of up

भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चार स्टेशन के नाम में परिवर्तन किया है। भारतीय रेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रयागराज जिले के चार स्टेशनों के नाम कल गुरूवार को बदले गये। इलाहाबाद स्टेशन...

प्रयागराजः भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चार स्टेशन के नाम में परिवर्तन किया है। भारतीय रेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रयागराज जिले के चार स्टेशनों के नाम कल गुरूवार को बदले गये। इलाहाबाद स्टेशन का नाम अब प्रयागराज जंक्शन होगा। जबकि इलाहाबाद सिटी स्टेशन अब प्रयागराज राम बाग के नाम से जाना जायेगा।

इलाहाबाद चौकी स्टेशन का नाम बदल कर प्रयागराज चौकी तथा प्रयागराज घाट का नाम बदल कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है। इलाहाबाद में साल 2019 को हुये कुंभ के पहले जिले का नाम 18 अक्तूबर 2018 को प्रयागराज किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!