Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 02:40 PM
नेपाल के सलझण्डी स्थित आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस) में गत 31 अक्टूबर से शुरू हुआ भारत नेपाल संयुक्त युद्धाभास ‘सूर्य किरण’ संपन्न हो गया है।
लखनऊ: नेपाल के सलझण्डी स्थित आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस) में गत 31 अक्टूबर से शुरू हुआ भारत नेपाल संयुक्त युद्धाभास ‘सूर्य किरण’ संपन्न हो गया है। सेना सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के कुमाऊॅ रेजिमेन्ट तथा नेपाल सेना के जबर जंग बटालियन की सैन्य टुकडिय़ों ने भाग लिया। युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’ दोनों देशों के बीच होनेवाला यह दसवां युद्धाभ्यास था। दोनों देशों की सेनाओं ने अपने-अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों को साझा किया।
इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक न केवल एक दूसरे के हथियारों एवं उपकरणों से रूबरू हुए बल्कि आतंकवाद विरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए इनकी ऑपरेशनल तकनीकी को बारिकियों से समझा। इस दौरान भारतीय सैन्य टुकड़ी को नेपाली सेना द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे फायर हथियार को चलाने का भी अवसर मिला। इस युद्धाभ्यास का समापन 72 घंटों तक दोनों देशों के सैनिकों द्वारा घेराबंदी एवं खोज ऑपरेशन एवं मॉक विलेज अभ्यास के साथ हुआ। थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह गत 11 नवंबर से तीन दिन के नेपाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने युद्धाभ्यास के समापन समारोह का भी अवलोकन किया।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें