इलाहाबाद में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 Aug, 2018 03:10 PM

increase in water level of ganga and yamuna in allahabad

मध्य प्रदेश में बरसात के चलते केन नदी का पानी चंबल के नदी से यमुना में आने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गुरूवार को गंगा और यमुना के जल में 21 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

इलाहाबादः मध्य प्रदेश में बरसात के चलते केन नदी का पानी चंबल के नदी से यमुना में आने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गुरूवार को गंगा और यमुना के जल में 21 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिह ने बताया कि मध्य प्रदेश की केन नदी के साथ ही पहाड़ी और अन्य दूसरी छोटी नदियों के पानी में बढ़ोत्तरी होने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यमुना के पानी में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में 7.21 जबकि यमुना में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि गुरूवार की सुबह 8 बजे फाफामऊ का जलस्तर 79.33 तथा छतनाग 76.51 एवं नैनी (यमुना) का जलस्तर 77.00 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि बुधवार को फाफामऊ में सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 79.30, छतनाग 76.30 और यमुना (नैनी) में 76.80 मीटर दर्ज किया गया था। 4 घंटे के अंतराल दोपहर 12 बजे से गंगा और यमुना के जलस्तर में 8-8 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!