AMU मामले के बीच बोले सपा के पूर्व MLA उल्लाह- कल्याण सिंह के पुत्र राजू भईया को बनाया जाए यूपी का CM

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Aug, 2021 12:16 PM

in the midst of the amu case former sp mla ullah said kalyan

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने पर एएमयू कैंपस में वीसी के खिलाफ

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने पर एएमयू कैंपस में वीसी के खिलाफ निंदा के पोस्टर लगाए गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली है।

हाजी जमीर उल्लाह ने कहा कि मौत और जिंदगी सब के साथ है और अलीगढ़ के होने की हैसियत से हम लोगों को इस बात का अफसोस भी है। आज उनका इंतकाल हुआ है कल मेरा भी होना है। जीना यहां मरना यहां। यह हमारा हिंदुस्तान की सभ्यता है। हम एक दूसरे के मरने पर अफसोस व्यक्त करते हैं। मरने वाले के बारे में कभी कोई बुरा नहीं कहता। लेकिन भाजपा जो मगरमच्छ के आंसू बहा रही है अगर सही मायनों में कल्याण सिंह को असली श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो कल्याण सिंह की तेरहवीं से पहले राजू भैया को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दें। तब हम माने।

उन्होंने कहा कि तेरहवीं से पहले अगर भाजपा के लोगों तुमको अगर जरा सी भी समझदार हो और जरा सी भी तुम्हारे अंदर शर्म है तो मेरी डिमांड है और मैं कहना चाहता हूं कि जिसकी जो विरासत थी उस को सौंप दिया जाए। राजू भैया को तेरहवीं से पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। वरना सब झूठी बातें हैं। जितने लोग भाजपा के लोग अफसोस जाहिर कर रहे हैं वह गलत है। हम भी मानते हैं कि अगर बाबूजी ना होते तो भाजपा यहां खड़ी ना होती। अगर भाजपा यहां खड़ी है और सब लोगों ने मान लिया और 3 दिन से मैं इंतजार कर रहा था कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने चाहे वह गुजरात के हो चाहे वह राजस्थान के हो बाबूजी के वजह से आगे बढ़ी। बाबूजी के जो वारिस हैं राजू भैया उनको उत्तर प्रदेश सौंपा जाए। उनके हाथ में सौंपा जाए तब तो असली श्रद्धांजलि है वरना बाबूजी के साथ यह भाजपा के लोग धोखा कर रहे हैं।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!