कोलकाता में शहीद कानपुर के लाल को दी गई अंतिम विदाई, परिजनों ने बेटे की शहादत पर जताया गर्व

Edited By Umakant yadav,Updated: 16 Oct, 2021 05:28 PM

in kolkata the last farewell given to the martyr of kanpur

पश्चिम बंगाल में पद्मा नदी में ड्यूटी करते वक्त शहीद हुए बीएसएफ के जवान शैलेंद्र दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कानपुर स्थित घर पहुंचा। शहीद शैलेंद्र दुबे का पार्थिव शरीर देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी की...

कानपुर: पश्चिम बंगाल में पद्मा नदी में ड्यूटी करते वक्त शहीद हुए बीएसएफ के जवान शैलेंद्र दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात कानपुर स्थित घर पहुंचा। शहीद शैलेंद्र दुबे का पार्थिव शरीर देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के दूसरे सदस्यों ने उन्हें किसी तरह संभाला। वहीं जवान की शहादत पर भाई ने कहा कि मेरे भाई ने देश के लिए अपनी जान दी है। 

PunjabKesari
बता दें कि कानपुर के रहने वाले जवान शैलेंद्र दुबे की कोलकाता की पद्मा नदी में तैनाती थी। ड्यूटी के दौरान जवान का पैर नाव से फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वहीं जवान की शहादत पर भाई ने कहा कि मेरे भाई ने देश के लिए अपनी जान दी है। शनिवारो को घर के बाहर पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया।

PunjabKesari
सुबह हजारों लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा भैरव घाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। जब तक सूरज चांद रहेगा शैलेंद्र तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। राजकीय सम्मान के साथ भैरव घाट पर शहीद शैलेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद देवेंद्र सिंह भोले और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने जवान की शहादत को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें शैलेन्द्र की शहादत पर उन्हें गर्व है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!