लखनऊ में एनेक्सी के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, सचिवालय में बैठे थे योगी

Edited By Ruby,Updated: 10 Jun, 2018 11:27 AM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते आज एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार जिले के मुसाफिर क्षेत्र के निरंजनपुरवा निवासी शमिता त्रिपाठी ने करीब 2 बजे अपनी मासूम बेटी...

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते  एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर एनेक्सी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार जिले के मुसाफिर क्षेत्र के निरंजनपुरवा निवासी शमिता त्रिपाठी ने करीब 2 बजे अपनी मासूम बेटी वैष्णवी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगाने का प्रयास करने लगी। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

महिला का आरोप है कि उसका पति राजनारायण उसे प्रताड़ित करता है। वह उसे खाने पीने को नहीं देता है। उसका सुल्तानपुर में एक प्लाट था जिसे भी पति ने छीन लिया है और घर से निकाल दिया है। इस मामले में उसने जिलाधिकारी, मानवाधिकार आयोग तथा पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!