Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 03:27 PM
यहां रविवार को कांशीराम कालोनी में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई....
कन्नौजः यहां रविवार को कांशीराम कालोनी में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। कॉलोनी की बिल्डिंग में अवैध तरीके से बन रही आतिशबाजी के दौरान धमाका होने से ये घटना हुई।
इस धमाके में एक युवक की मौत की पुष्टि की गई और 2 लोगों की गम्भीर हालात के चलते कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कन्नौज एसपी हरीश चंद्र ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायज़ा लिया। घटना के दौरान मकान का उपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
मामला छिबरामऊ कोतवाली के पूर्वी बाईपास के कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 39 के तीसरे फ्लोर की बताई जा रही है। घायलों की अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने जांच शूरू कर दी है। जिलाधिकारी सहित कई आला अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस ने कालोनी में चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।