भोजन की है दिक्कत तो कम्युनिटी किचन के इन नंबरों पर करें फोन, दूर होगी दिक्कत

Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Mar, 2020 05:24 PM

if there is problem of food then call on these numbers of community

कोरोना वायरस के मद्देनजर हुए लॉकडाउन से कई लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। इस दौरान कोई भूखा ना सोए इसके लिए प्रशासन शहर के तमाम इलाकों में कम्‍युनिटी किचन चला रहा है...

लखनऊः कोरोना वायरस के मद्देनजर हुए लॉकडाउन से कई लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। इस दौरान कोई भूखा ना सोए इसके लिए प्रशासन शहर के तमाम इलाकों में कम्‍युनिटी किचन चला रहा है, जहां निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि जिन स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहां के नंबर भी दिए गए हैं भोजन के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।

वहीं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि करीब एक लाख लोगों को रोजाना कम्युनिटी किचनों के माध्यम से लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। पूरे शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य स्वयं सेवी संगठन खाना दे रहे हैं। कोई भूखा पेट न सोए यही हमारी कोशिश है। जिन स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध हैं वहां के नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं वहां संपर्क किया जा सकता है।

1) नगर निगम जोन : 6389300015  नगर निगम कल्याण मंडपम के द्वारा कामता चौराहा, बौद्ध विहार, रामलीला ग्राउंड, घोड़ा अस्पताल, सिकन्दर बाग़, प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में।
2) नगर निगम जोन  : 6389300009  आवास विकास कल्याण मंडपम मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम के द्वारा राजाजीपुरम नाले के किनारे से, अम्बेडकरनगर, मिनी स्टेडियम आदि क्षेत्रों में।
3) नगर निगम जोन  : 6389300010  नगर निगम कल्याण मंडपम महानगर के व जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला द्वारा अलीगंज, जयशंकर प्रसाद, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, लाला लाजपतराय, महानगर, विवेकानंद पुरी, फैजुल्लागंज प्रथम, फैजुल्लागंज द्वितीय, फैजुल्लागंज तृतीय, फैजुल्लागंज चतुर्थ, जानकीपुरम प्रथम, जानकीपुरम द्वितीय, डालीगंज, निराला नगर , कदमरसूल आदि क्षेत्रों में।
4) नगर निगम जोन 6389300028  एलडीए सामुदायिक केंद्र विराट खंड के द्वारा कामता तिराहा, चिनहट तिराहा, फैजाबाद रोड आदि के निकट क्षेत्रों में।
5) नगर निगम जोन 6389300036  नगर निगम कल्याण मंडपम आनंद नगर द्वारा आगरा एक्सप्रेस वे, कलन्दर खेड़ा, ओशो नगर, दामोदर नगर, ओम नगर, आलमबाग चौराहा, चारबाग, अवध चौराहा आदि क्षेत्रों में।
6) नगर निगम जोन : 6389300018  एलडीए सामुदायिक केंद्र चौक के द्वारा बालागंज, सआदत गंज, दौलतगंज, हैदरगंज, मल्लाही टोला, कश्मीरी मोहल्ला, चौक, आलमनगर, अम्बरगंज, वजीरगंज आदि क्षेत्रों में।
7) नगर निगम जोन 6389300014  आवास विकास सामुदायिक केंद्र इंदिरा नगर द्वारा पटेल नगर, अमराई गांव, पानी गांव, खुर्रम नगर, किशोरी लाल चौराहा, फरीदी नगर, कल्याणपुर बस्ती, देवा रोड, विकास नगर, मुंशीपुलिया, इंद्रानगर, नंदी विहार, मायावती कालोनी आदि क्षेत्रों में।
8) नगर निगम जोन6389300011  नगर निगम कल्याण मंडपम बंगला बाजार के द्वारा मोहान रोड, अम्बेडकर नगर, यहियागंज, मीना बेकरी, यादव चक्की, पाल तिराहा आदि क्षेत्रों में।

मोहनलालगंज तहसील परिसर 9452035220, 9415795600, सरोजनीनगर तहसील परिसर 8418056554, 8009963696, बक्शी का तालाब तहसील परिसर 7007750461, 8112917150, मलिहाबाद तहसील परिसर 0521 2211038, 9839077716, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित गोमतीनगर विस्तार 8573002177, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित जानकीपुरम विस्तार 9918001644

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!