विकास की ओर ले जाने वाली लहर लाना चाहती हूं: प्रियंका सिंह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Apr, 2019 10:00 AM

i want to bring wave that leads towards development priya singh

प्रगतिशील समाजवादी पाट्री (प्रसपा-लोहिया) की फूलपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सिंह पॉल (प्रियदर्शिनी) ने कहा कि वह विकास की ओर ले जाने वाली लहर लाना चाहती हैं जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

प्रयागराज: प्रगतिशील समाजवादी पाट्री (प्रसपा-लोहिया) की फूलपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सिंह पॉल (प्रियदर्शिनी) ने कहा कि वह विकास की ओर ले जाने वाली लहर लाना चाहती हैं जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। समाजवादी पाट्री (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने विचारों की भिन्नता के कारण नई प्रगतिशील समाजवादी पाट्री (प्रसपा-लोहिया) का गठन किया था। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित सीट फूलपुर संसदीय क्षेत्र से पाट्री की उम्मीदवार प्रियंका सिंह पॉल (प्रियदर्शिनी) को मैदान में उतारा है जबकि इलाहाबाद से अभिमन्यू सिंह भाजपा की मजबूत प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगणा जोशी के सामने हैं।

प्रियंका सिंह ने कहा कि वह लोगों के लिए विकास के दरवाजे खोलने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता नहीं है। वह केवल विकास के अवसर उपलब्ध कराकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराकर विकास की लहर लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमें जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने से ऊपर उठकर कुछ सोचना होगा तभी लोगों का कल्याण होगा। सकारात्मक सोच रखेंगे तभी विकास होगा और रोजगार का सृजन होगा। आपसी खींचतान से न/न तो देश का भला होगा और न ही देशवासियों का। हमें अपने कर्म करने होंगे। हमारा कर्म ही मायने रखता है कि जनता किसका चुनाव करती है।

प्रियंका सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जो मूलभूत विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। किसान परेशान है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहे। यहां कोई बडा औद्योगिक क्षेत्र नहीं है, मात्र एक फूलपुर में इंडियन फारमर्स फटिर्लाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) फैक्ट्री है, जिसकी हालत खराब है। मेैं किसान,मजदूर, नौजवानों, व्यापारियों की समस्याओं को भली-भंति जानती हूं।

उन्होंने कहा कि मैं जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनता के हितों में कार्य करूंगी। फूलपुर की जनता देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में चुनकर भेजेगी तो निश्चित संसं में यहां की आवाज बुलंद करूंगी। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य रोजगार के विकस के लिए आवाज उठाउंगी। ऊद्योग धन्धों की स्थापना करवाने का प्रयास करूंगी जिससे यहां की जनता को रोजगार के लिए दूर दराज जाकर भटकना नहीं पड़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!