पत्नी का आरोप- दोस्त के साथ समलैंगिक है पति, सुहागरात वाले दिन जबरन बनाया अप्राकृतिक संबंध, पहुंचा जेल

Edited By Imran,Updated: 06 Mar, 2022 07:07 PM

husband is gay forced unnatural relationship on the day of honeymoon

यूपी के ताजनगरी आगरा में मशहूर जूता व्यापारी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, जेल जाने वाले युवक की पत्नी ने  ही उस पर मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने सुहागरात के बाद से उत्पीड़न किया।

आगरा: यूपी के ताजनगरी आगरा में मशहूर जूता व्यापारी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, जेल जाने वाले युवक की पत्नी ने  ही उस पर मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने सुहागरात के बाद से उत्पीड़न किया। उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। विरोध करने पर सास-ससुर ने घर छोड़ने के लिए बोल दिया।

बता दें कि मामला  हरीपर्वत क्षेत्र का है, जहां जूते की कारोबार करने वाले ने अपने बेटी की शादी दूसरे करोबारी के बेटे की थी। शादी के बाद पहली रात पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। विरोध पर आक्रामक हो गया। इस कारण वो विरोध नहीं कर सकी। बाद में कई मौकों पर उसने ऐसा ही किया। वह समझ नहीं सकी की वो ऐसा क्यों कर रहा है। बाद में पता चला कि पति के अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। उसकी कुछ तस्वीर और व्हाट्सएप चैट इस ओर इशारा करती हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने के बाद भी पति ने बार बार अप्राकृतिक कृत्य किया। 9 दिसंबर 2021 को पति की प्री जन्मदिन पार्टी थी। इसमें उसने जमकर शराब पी। इसके बाद उससे मारपीट की। एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। जब उसे पता चला तो वीडियो हटाने के लिए कहा। मगर, उसने पिटाई करके चुप कर दिया। एक दिसंबर 2021 को विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!