हुनरमंद कारीगरों के स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा ‘हुनर हाट’: गडकरी

Edited By Umakant yadav,Updated: 19 Dec, 2020 12:27 PM

hunar haat playing an important role in promoting indigenous products gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''आत्‍म निर्भर भारत'' अभियान को मजबूत करने और हुनरमंद कारीगरों के स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने में हुनर हाट महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्‍म निर्भर भारत' अभियान को मजबूत करने और हुनरमंद कारीगरों के स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने में हुनर हाट महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को रामपुर के नुमाइश ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हुनर हाट के उद़्घाटन के मौके पर कहा कि हुनर हाट गांवों के ज़रूरतमंदों, विशेष रूप से प्रतिभाशाली कारीगरों और शिल्पकारों को एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है।

गडकरी ने कहा, "जब ये स्वदेशी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे और हमारे कारीगर समृद्ध होंगे, तभी हमारा सपना पूरा होगा।" केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने बतौर मुख्‍य अतिथि कहा कि रामपुर के "हुनर हाट" में मास्टर कारीगरों के स्वदेशी उत्पाद एक प्रमुख आकर्षण हैं, जहां कोई भी सांप्रदायिक सद्भाव और विविधता में एकता की भावना महसूस कर सकता है।'' उन्‍होंने कहा कि हुनर हाट देश के आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नकवी ने कहा कि अगला "हुनर हाट", "वोकल फॉर लोकल" थीम के साथ शिल्प ग्राम, लखनऊ में 22 से 31 जनवरी 2021 को आयोजित होगा जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस मौके पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "वोकल फॉर लोकल" के सपने को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाले हुनर हाट सही मायनों में दस्तकारों, कारीगरों को बाजार मुहैया करा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!