Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Apr, 2018 03:53 PM
उत्तर प्रदेश में पर्यटन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक नई पहल की है। पर्यटकों की सुविधा और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन पर्यटकों को 24 घंटे सेवाएं देगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पर्यटन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक नई पहल की है। पर्यटकों की सुविधा और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन पर्यटकों को 24 घंटे सेवाएं देगी।
बता दें कि, हेल्पलाइन नंबर 18601801364 पर पर्यटक 24X7 कभी भी फोन कर शिकायत या फिर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए थे।