Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jun, 2018 01:34 PM
हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर एक सवारी गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उस पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि सासनी थाना क्षेत्र में कन्या गुरुकुल के सामने...
हाथरस(उप्र): हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर एक सवारी गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उस पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि सासनी थाना क्षेत्र में कन्या गुरुकुल के सामने शनिवार रात करीब 12 बजे एक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
इस दुर्घटना में चालक अलीशेर सहित 6 लोगों की मौत हो गई। 5 मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 9 लोग सवार थे और वे अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।