हनुमानगढ़ी के पुजारी बोले-'प्रियंका गांधी में दम है तो वे रामलला के दर्शन करके दिखाएं'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Mar, 2019 02:15 PM

hanumangadhi s priest said

राजनीति में सक्रीय होने के बाद प्रियंका गांधी यूपी में लगातार तूफानी दौरे कर रही हैं। जिसके चलते प्रियंका गांधी अमेठी, रायबरेली के बाद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन के बाद रोड शो के करने पहुंची हैं। उनके आने से पहले ही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू...

अयोध्याः राजनीति में सक्रीय होने के बाद प्रियंका गांधी यूपी में लगातार तूफानी दौरे कर रही हैं। जिसके चलते प्रियंका गांधी अमेठी, रायबरेली के बाद अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन के बाद रोड शो के करने पहुंची हैं। उनके आने से पहले ही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा है कि प्रियंका गांधी में दम है तो वे रामलला के दर्शन करके दिखाएं। तब मानेंगे उनके अंदर हिंदुत्व है।

वहीं अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास ने कहा है कि राम मंदिर नहीं बनने देने में कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के लोगों ने हनुमानगढ़ी का दर्शन किया है लेकिन आज तक गांधी परिवार के किसी सदस्य ने रामलला का दर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अब तक रामलला के दर्शन नहीं किए हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही है।

महंत धर्मदास ने कहा कि अगर प्रियंका उनसे मिलने आईं तो उन्हें आशीर्वाद दूंगा। महंत ज्ञान दास ने कहा कि प्रियंका गांधी हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगी तो उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबको देखा गया अभी तक नहीं बना पाया राम मंदिर। ज्ञानदास ने कहा कि वे प्रियंका गांधी से मांग करेंगे कि सरकार बनने के बाद वे अयोध्या में राम मंदिर बनवाएं।








 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!