Edited By Ramkesh,Updated: 19 Sep, 2020 06:54 PM
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने आज शाम युवक की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी जबकि उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने आज शाम युवक की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी जबकि उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि धमना गांव निवासी अशोक के पुत्र 18 वर्षीय विकास का विवाद एक माह पहले गांव के ही सुरेश प्रजापति से बिजली की कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया था। उसी को लेकर सुरेश के परिजन विकास से रंजिश रखते थे। आज विकास गांव में तिराहे पर बैठा था,तभी सुरेश अपने परिजन प्रमोद, जयहिंद,अशोक के साथ वहां पर आए और अशोक पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया। इस घटना में विकास की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि अशोक गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अशोक को गंभीर हालत में सीएचसी राठ मे भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।