Edited By Ruby,Updated: 19 Feb, 2019 06:15 PM
गोरखपुरः आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार से बूथ स्तरीय‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘’अभियान शुरू कर दिया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
गोरखपुरः आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार से बूथ स्तरीय‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘’अभियान शुरू कर दिया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने आवास पर सुबह पार्टी का ध्वज फहराकर इस अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और विधायक विपिन सिंह अपने-अपने आवास पर ध्वज फहराकर पार्टी के अभियान में शामिल हुये। इस अवसर पर भाजपा के नेताओं ने अपने घरों में आयोजित चाय पार्टी में देश और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा अन्य लोगों से की।
इस अवसर पर शुक्ल ने कहा कि देश एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा है और अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए वह कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और पार्षद अपने अपने आवास पर झंडे लगायेंगे और घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों को देंगे।