गोंडा: CM योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, 1132 करोड़ की परियोजनाओं की दी बड़ी सौगात

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Oct, 2021 07:30 PM

gonda cm yogi gave a big gift

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1132 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते...

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1132 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस सरकार के तुष्टीकरण नीति का परिणाम है। केंद्र  सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां पर अब जम्मू कश्मीर में शांति है। सपा पर तंज कसते हुए कहा  जो कार्य भाजपा सरकार साढे 4 साल में किया वह पहले भी हो सकता था परंतु उनकी मनसा प्रदेश के विकास की नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट की परियोजनाओं का शिलान्यास करते समय गर्व की अनुभूति हो रही है।  कहा कि इससे पहले बाढ की विभीषिका जनपद झेल रहा था। सरकार ने अपना पूरा प्रयास कर एक बड़ी आबादी को बाढ़ के दंश से बचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे थे।  जब की पूरी सरकार स्थिति को सुधारने में लगी थी। अब तक 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने सरकार की उपब्धियों को गिनाते हुए कहा कि  15 महीने तक गरीबों को फ्री में राशन दिया गया। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबों के लिए आने वाले राशन सत्ताधारी दल के लोग निगल जाते थे।

योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले विकास के पैसों का होता था बंदरबांट 
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास का पैसा सत्ताधारी दल के लोग बंदरबांट कर लेते थे। सरकार ने पूरे देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल में कॉलेज सहित यहां पर राजकीय महाविद्यालय,कृषि महाविद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय,पशु चिकित्सालय सहित विधि विज्ञान प्रयोगशाला देने का काम किया है। यहां पर पुलिसकर्मियों के बैरक की बहुत बड़ी समस्या थी। इन लोगों को मजबूर टपकते छत के नीचे रहने के लिए विवश होना पड़ा था। सरकार ने पुलिस कर्मियों के लिए दो सौ बैरक बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचने में यहां से तीन से चार घंटे का समय लग जाता था। सड़के बेहतर होने के कारण अब महज 1 घंटे में देवीपाटन पहुंचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त तीन करोड़ से अधिक कामगारों को बीमा योजना का लाभ दिया गया। हजारों वन टाकिया परिवार को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

जिले की बहुप्रतीक्षित मांग को सीएम योगी ने किया पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद वासी काफी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। आज उनकी मांग को पूरा कर दिया गया है। यहां पर मेडिकल कॉलेज राजा देवी बक्श सिंह के नाम से बनेगा। जिससे मेडिकल छात्रों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। बहराइच में राजा सुहेलदेव तथा बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेई के नाम से होगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आज भगवान राम की कृपा से अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने जनसभा में कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस यह काम कभी नहीं कर सकती थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!