मनचलों की हरकतों से परेशान छात्राओं ने छोड़ा स्कूल जाना, अभी तक नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Nov, 2018 04:53 PM

girls leave school

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बेखौफ मनचलों के खौफ के चलते दलित छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। दरअसल, स्कूल जा रही छात्राओं से 2 युवक पिछले एक माह से रास्ते में सरेराह छेड़खानी किया करते हैं। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्राओं ने एक सप्ताह से...

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बेखौफ मनचलों के खौफ के चलते दलित छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। दरअसल, स्कूल जा रही छात्राओं से 2 युवक पिछले एक माह से रास्ते में सरेराह छेड़खानी किया करते हैं। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्राओं ने एक सप्ताह से स्कूल जाना छोड़ रखा है।

मामला जिले के मंझनपुर कोतवाली इलाके का है। यहां की रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। जिसके चलते आोरपी पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

इस बारे में एडिशनल एसपी अशोक कुमार का दावा है कि अभिभावक की तहरीर पर दो मनचलों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी रही है। पीड़ित छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। जिससे वह स्कूल जा सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!