प्रयागराज में गंगा-यमुना फिर उफान पर, 24 घंटे में बढ़ा 51 सेंटीमीटर जलस्तर

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Aug, 2024 01:59 PM

ganga yamuna again in spate in prayagraj

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी में जलस्तर फिर से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना जलस्तर क्रमश: 29 और 21 सेंटीमीटर बढ़ गया है...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी में जलस्तर फिर से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना जलस्तर क्रमश: 29 और 21 सेंटीमीटर बढ़ गया है। सिंचाई बाढ़ खंड के नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 78.94 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को 29 सेंटीमीटर बढ़कर 79.23 मीटर दर्ज किया गया है। नैनी में यमुना का जलस्तर इसी प्रकार शुक्रवार को 79.60 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार चार बजे 21 सेंटीमीटर बढ़कर 79.61 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है।

दोनों नदियों में बढ़ रहा जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक वर्षा के बाद और मध्य प्रदेश की नदियों में उफान और हरिद्वार से 97022 क्यूसेक, नरोरा से 1,15,180 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 2,55, 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे दोनों नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गंगा जी बंधवा स्थित लेटे श्री बड़े हनुमान मंदिर के पाकर् तक पहुंच गई हैं। बजरंग पिछले हफ्ते बजरंग बली का अभिषेक करने के बाद गंगा वापस हो गई थीं, लेकिन अब दोबारा गंगाजी श्री बड़े हनुमान मंदिर की तरफ बढ़ रही हैं।

एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा-यमुना
लोगों का कहना है कि यही रफ्तार रही तो देर शाम या कल सुबह तक गंगा मंदिर में फिर प्रवेश कर सकती हैं। सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से रात आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक गंगा-यमुना एक-एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। इस दिन गंगा में हरिद्वार से 97022 क्यूसेक, नरोरा से 1,15,180 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 2,55, 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता रहा है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!