सहारनपुर से नोएडा तक ‘आप’ सांसद संजय सिंह करेंगे जनाधिकार पदयात्रा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Aug, 2018 08:31 AM

from saharanpur to noida mp will be sanjay singh jurisdiction hiking

किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने धोखा दिया। इन सरकारों ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया।

लखनऊ: किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने धोखा दिया। इन सरकारों ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया। शिक्षामित्र नौकरी जाने व गरीबी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मोदी-योगी सरकार इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए जुमलेबाजी कर रही है। जनहित के मुद्दों को लेकर 28 अगस्त को सहारनपुर में आम आदमी पार्टी (आप) विशाल रैली निकालेगी।

जिसे ‘आप’ के सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान, विधायक अल्का लांबा, अमानत उल्ला, नरेश यादव सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि जनसभा के अगले दिन 29 अगस्त को ‘आप’ सांसद संजय सिंह गांधी पार्क सहारनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनाधिकार पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। पदयात्रा सहारनपुर जिले से प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फनगर, मेरठ, गाजियाबाद जिले से होते हुए 8 सितम्बर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।

सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा मुद्दों के बजाय नफरत की राजनीति करके समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों पर उनके प्रतिनिधियों से सांसद संजय सिंह संवाद करेंगे। साथ ही जन समस्याओं को लेकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

आप प्रवक्ता ने बताया कि रैली व जनाधिकार पदयात्रा को कामयाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव पंकज पाठक, महिला विंग की अध्यक्षा छवि यादव, पश्चिम प्रांत के समस्त जिलाध्यक्ष विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, किसानों व आम जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की दूसरे जोन के जिलाध्यक्ष, जोन कार्यकारिणी के सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता रैली व पदयात्रा में शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!