मैनपुरी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर: 4 की दर्दनाक मौत, 38 गंभीर रुप से घायल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jun, 2019 11:34 AM

four dead in mainpuri storm injured 38

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरूवार को आंधी-तूफान से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुरावली तहसील में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के लुखरपुरा गांव में 2 और नगला छिदू में 2 लोगों की...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरूवार को आंधी-तूफान से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुरावली तहसील में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के लुखरपुरा गांव में 2 और नगला छिदू में 2 लोगों की मौत हुई है। सात गम्भीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में और 31 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हो रहा है।

PunjabKesariउन्होंने बताया कि लुखरपुरा गांव में साहब सिंह की पत्नी माया देवी (55) और पुत्र विजेन्द्र के पुत्र हिमांशु की दीवार गिरने से मौत हो गई। नगला छिदू में बिजली गिरने से किरण (25) और कृष्णकांत (13) की मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों को जान-माल के हुए नुकसान का आंकलन करने और अनुमन्य आर्थिक मदद पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!