पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात, एक घंटा बंद कमरे में हुई बातचीत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2021 10:54 AM

former minister omprakash rajbhar met aap mp sanjay singh

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनो नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे बं...

लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनो नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जाता है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के जरिए सभी दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत राजभर ने आप नेता से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के खिलाफ जुगलबंदी की संभावनाओ को टटोला।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने फिलहाल बातचीत का ब्योरा देने से इंकार कर दिया और इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। गौरतलब है कि राजभर इससे पहले समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिल चुके है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!