Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Jul, 2020 10:08 AM
यूपी के मोस्ट वॉन्डेट अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर विपक्ष मौजूदा सरकार पर उंगली उठा रहा है। इसी कड़ी में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शा...
लखनऊः यूपी के मोस्ट वॉन्डेट अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर विपक्ष मौजूदा सरकार पर उंगली उठा रहा है। इसी कड़ी में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है, लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं जांच होना चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।