Edited By Ruby,Updated: 11 Sep, 2018 05:46 PM
श्रीकृष्ण वाहिनी के सम्मेलन में शिरकत करने पहुुंचे शिवपाल यादव का एक बार फिर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि सपा में दो साल से इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे सम्मान नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने नेताजी से चर्चा कर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया,...
लखनऊः श्रीकृष्ण वाहिनी के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल यादव का एक बार फिर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि सपा में दो साल से इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे सम्मान नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने नेताजी से चर्चा कर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया, अब इससे पीछे नहीं हटूंगा।
शिवपाल यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग दुविधा में थे। अब जब मोर्चा का ऐलान हो गया है तो मिलकर सामाजिक न्याय और परिवर्तन की लड़ाई लड़ेंगे। देश और प्रदेश की गरीब जनता की तकदीर बदल देंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब जुट जाओ। बहुत काम करना है।
उन्होंने कहा कि मैंने कोई मंत्री पद नहीं मांगा था। ये बात सपा के रजत जयंती समारोह के मंच से भी कही थी, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कार्यक्रम में शिवपाल के समर्थकों का समूह मौजूद था। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, विजय यादव व अशोक यादव भी मौजूद थे।