फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Jun, 2020 05:53 PM

fake teacher anamika shukla arrested

अनामिका शुक्ला के शैक्षिक डॉक्यूमेंट पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका को अम्बेडकरनगर पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी शिक्षिका ने पूछताछ में अपना असली नाम अनीता बताया है।

मैनपुरी: अनामिका शुक्ला के शैक्षिक डॉक्यूमेंट पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका को अम्बेडकरनगर पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी शिक्षिका ने पूछताछ में अपना असली नाम अनीता बताया है। गिरफ्तार महिला को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट मैनपुरी में पेश किया है। 

अनीता ने बताया कि वो एमए पास है और उसका कोई कसूर नहीं है। उसके पति की मौत हो गयी है। वह बेहद ही गरीब है। जब वो अपने मायके जा रही थी तब उसकी मुलाकात बस स्टैण्ड पर पुष्पेन्द्र नाम के व्यक्ति से हुई। उसी ने कहा था कि क्या वो नौकरी करेगी। उसने हामी भर दी जिसके बाद वो पढ़ाने जाने लगी। नौकरी के बदले उसको पुष्पेंद्र सिर्फ 10,000 रूपए ही देता था। उसके खाते में कोई भी पैसा नहीं आता था। मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र के बारे में जब महिला से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी पता न होने की जानकारी दी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!