नकवी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश में हर किसी को अपनी बात रखने का हक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jan, 2021 04:39 PM

everyone in the country has the right to speak naqvi

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर खास बात यह रही कि महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत तिरंगा फहराते समय....

रामपुर: गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर खास बात यह रही कि महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत तिरंगा फहराते समय मुख्तार अब्बास नकवी  के साथ रामपुर जिले की मेधावी छात्रा हमजा बी रही। परेड की सलामी के बाद कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख और जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

जानकारी मुताबिक मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किसानों के बारे में कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। यहां का हर व्यक्ति चाहे वो किसान हो चाहे वह मजदूर हो कोई भी समाज का व्यक्ति हो उसको लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि कुछ क्रिमिनल कोंपरेन्सी का संदूक लेकर किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसानों के हितैषी ना थे ना है और ना रहेंगें। जहां तक सवाल किसानों का है तो किसानों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसानों की नियत पर किसी तरह का कोई शक नहीं करते। जो भी भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई थी वह जल्द से जल्द साफ होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!