शर्मनाक: दिव्यांग विवाहिता से युवकाें ने की गैंगरेप की कोशिश, पीड़िता ने इशाराें में बताई आपबीती

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Nov, 2020 05:48 PM

embarrassing youth tried to gang rape a divyang married woman

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में दो युवको ने एक दिव्यांग विवाहिता से सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि रामकोल क्षेत्र...

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में दो युवको ने एक दिव्यांग विवाहिता से सामूहिक बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि रामकोल क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग विवाहिता खेतों की तरफ से लौट रही थी। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक उसे उठा लिए और सड़क से 150 मीटर दूर ले जाकर खेत मे गैंग रेप की कोशिश की। वापस लौटे युवकों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई और धरे गए। पति ने रामकोला थाने में मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि मूक बधिर विवाहिता सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे अपने खेत से लौट रही थी। उसी समय गांव के दो युवक बाइक से उधर ही जा रहे थे। विवाहिता से आगे निकले युवक लौट कर आए और सड़क पर बाइक खड़ी कर दिए। विवाहिता को जबरन सड़क से करीब 150 मीटर दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। वापस लौटने के बाद युवकों की बाइक स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। तबतक पीड़िता आ गई और उधर से गुजर रहे लोगों को इशारे में आपबीति बताई।

सूत्रों ने बताया कि लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पति ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी के पी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!