Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Oct, 2019 01:48 PM
उत्तर प्रदेश के बलिया से मनियर थाना इलाके में तैनात थानेदार का शर्मनाक बयान सामने आया है। दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं।
बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया से मनियर थाना इलाके में तैनात थानेदार का शर्मनाक बयान सामने आया है। दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक मामला मनियर थाना इलाके के गांव का है। यहां नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। बाद में लड़की ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया तो वह नाराज हो गया। 5 दिन पहले किशोरी शौच के लिए खेत जा रही थी। तभी उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने वारदात की पूरी जानकारी मां को दी। आरोप है कि, पीड़िता की मां द्वारा शिकायत करने पर थानेदार सुभाष चंद्र यादव ने मामला दर्ज नहीं किया।
इतना ही नहीं थानेदार ने कहा कि, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों नाबालिग हैं। बच्चों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं। इन्हें किसी अपराध के रुप में न देखा जाए। वहीं, एसपी देवेंद्र नाथ ने विवादित बयान देने पर थानेदार को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।